विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि मंकीपॉक्स के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं
प्रकाशित
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि मंकीपॉक्स के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं. उन्नीस देशों में अब तक क़रीब 131 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. देशों की इस लिस्ट में हाल में स्लोवेनिया का नाम जुड़ गया है. वहीं ब्रिटेन में अब तक 57 मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मंकीपॉक्स आमतौर पर मरीज़ को गंभीर तौर पर बीमार नहीं करता. बीबीसी संवाददाता फर्गस वॉल्श की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)