You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मंकी पॉक्स वायरस क्या है और कितना ख़तरनाक है?
कोरोना महामारी से अब तक दुनिया पूरी तरह उबर भी नहीं सकी है कि एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है.
मंकीपॉक्स, एक ऐसी बीमारी जो दशकों से अफ्रीकी लोगों में आम है लेकिन अब वो दुनिया के अन्य देशों में भी फैल रही है. खासकर अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों में इसके मामले सामने आ रहे हैं.
11 देशों में अब तक 80 मामले पाए जा चुके हैं. हालांकि इस बीमारी का प्रकोप अभी बहुत व्यापक तो नहीं है लेकिन कुछ देशों में आए नए केस ने लोगो में चिंता ज़रूर पैदा कर दिया है.
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि एक बार फिर वायरस के फैलने का कारण क्या है इसे लेकर अधिक जानकारी नहीं है, उनका कहना है कि फिलहाल आम जनता के लिए घबराने की कोई बात नहीं है.
वीडियो: गुरप्रीत सैनी, देवाशीष कुमार और शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)