You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
शादी के तोहफ़े में मिले टैडी में विस्फोट, दूल्हे की आंखें चली गईं
गुजरात में नवसारी ज़िले के एक गांव में एक खौफ़नाक घटना हुई. एक शादी समारोह में तोहफ़े के रूप में एक टेडी बियर दिया गया.
बाद में इसमें धमाका हो गया और दूल्हा-दुल्हन की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई. इस विस्फोट की वजह से दूल्हे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई और बाएं हाथ की कलाई भी खो दी.
सलमा और लतेश की शादी 13 मई को हुई थी. सलमा की बड़ी बहन जागृति से रिश्ता रख चुके राजेश पटेल ने ये टेडी बियर दूल्हा-दुल्हन को तोहफे के रूप में दिया था. टेडी बियर में धमाका हुआ और लतेश की ज़िंदगी पहले जैसी नहीं रही.
वीडियो: धर्मेश अमीन और रवि परमार, बीबीसी गुजराती
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)