बिहार का वो बच्चा जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बोलकर मशहूर हो गया

वीडियो कैप्शन, नालंदा जिले के नीमाकोल गांव का रहने वाला सोनू नाम का बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है
प्रकाशित

बिहार में नालंदा जिले के नीमाकोल गांव का रहने वाला सोनू नाम का बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है. क्योंकि उसने सीएम नीतीश कुमार के सामने अपनी पढ़ाई और शराबबंदी के बावजूद पिता के शराब पीने की बात उठाई.

5वीं क्लास में पढ़ने वाला सोनू पढ़-लिखकर आईएएस बनना चाहता है लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ सके. पिता नज़दीक के बाज़ार में दही बेचकर घर चलाते हैं लेकिन घर चलाने और दोनों बच्चों के लिए उतनी कमाई नाकाफी है.

गांव के सरकारी स्कूल की स्थिति ठीक नहीं. सोनू ने इसके बाबत भी सीएम से गुहार लगाई है. उम्मीद तो गांव वाले भी लगाए हैं कि सोनू के जरिए उनके गांव की किस्मत पलट सके…

वीडियो: विष्णु नारायण, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: निमित वत्स

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)