एक मां-बाप ने अपने ही बच्चे को 22 कुत्तों के साथ क्यों बंद रखा?

वीडियो कैप्शन, हैरान करने वाली ये घटना महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में हुई है.
प्रकाशित

एक लड़के को उसके माता-पिता ने 22 आवारा कुत्तों के साथ एक कमरे में बंद कर दिया. हैरान करने वाली ये घटना महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में हुई है.

ये लड़का बीते दो साल से 22 कुत्तों के साथ रह रहा था. चाइल्डलाइन अधिकारियों को इस बारे में बताया गया और उन्होंने बच्चे को बचाया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बचाया. पुलिस के मुताबिक़ बच्चे की उम्र 11 साल है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है. बच्चे को अब चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया है. पुणे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)