You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बाइडन के बेटे हंटर के लैपटॉप में छिपे राज़ और सच – दुनिया जहान
ये साल 2020 के अक्टूबर का महीना था. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ़ तीन हफ़्ते बाक़ी थे.
मुक़ाबला डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच था. तभी अमेरिका के मशहूर टेबलॉयड 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' ने एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट छापी. ये यूक्रेन की एनर्जी कंपनी बुरिस्मा से जुड़ी थी.
जो बाइडन के बेटे हंटर कभी इसके निदेशक थे. इस रिपोर्ट के मुताबिक़ एक रिपेयर शॉप में आए एक लैपटॉप से कुछ ईमेल मिले.
जिनसे जानकारी हुई कि जो बाइडन जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे, तब हंटर ने इस फ़र्म के एक आला अधिकारी के सामने कारोबारी रिश्तों के लिए अपने सरनेम यानी पिता के प्रभाव का इस्तेमाल किया.
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि जो बाइडन ने बुरिस्मा के संस्थापक की जांच कर रहे यूक्रेन के एक अभियोजक को बर्खास्त कराने के लिए दबाव भी बनाया. दुनिया जहान में इस बार इसी मुद्दे की चर्चा.
प्रेजेंटर/प्रोड्यूसर: वात्सल्य राय
वीडियो प्रॉडक्शन: देवाशीष कुमार
ऑडियो मिक्सिंग: तिलक भाटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)