BPSC पेपर लीक: अब दोबारा परीक्षा कब होगी, सेक्रेटरी से जानिए

प्रकाशित

8 मई को बीपीएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद से बिहार लोकसेवा आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था. इसके बाद से आयोग और राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है.

बिहार सरकार की आर्थिक एवं सायबर अपराध शाखा ने इस मामले में जांच करते हुए आरा ज़िले के कुंवर सिंह महाविद्यालय से जुड़े चार अधिकारियों को गिरफ़्तार किया है.

अब बिहार लोकसेवा आयोग के सचिव जीउत सिंह ने बीबीसी के साथ बातचीत में बताया है कि परीक्षा फिर से कब आयोजित कराई जा सकती है.

रिपोर्ट: अनंत प्रकाश, विष्णु नारायण

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)