रूस और यूक्रेन की जंग के बीच पिस रहे हैं बच्चे

प्रकाशित

रूस के हमले की वजह से यूक्रेन में हज़ारों विकलांग बच्चों को, बिना किसी देखभाल के उनके हाल पर छोड़ दिया गया है.

मानवाधिकार संगठन डिसेबिलिटी राइट्स इंटरनेशनल का कहना है कि उसकी पड़ताल से पता चला है कि चिल्ड्रंस होम्स में ऐसे बच्चों को पलंग से बांधकर रखा गया है जिनके पास इन बच्चों की देखभाल की व्यवस्था नहीं है.

पश्चिमी यूक्रेन में बीबीसी ने एक ऐसे ही चिल्ड्रंस होम का जायज़ा लिया जहां संघर्ष की वजह से इन बच्चों की देखभाल करने वाले भाग गए हैं. बीबीसी संवाददाता डेन जॉनसन की इस रिपोर्ट के कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)