अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड एक दूसरे पर क्या आरोप लगा रहे हैं?

प्रकाशित

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड का कोर्ट केस इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्ख़ियों में है. कोर्ट में दोनों ने ही एक दूसरे पर हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं.

दरअसल, साल 2018 में एंबर ने वॉशिंगटन पोस्ट अख़बार में लिखा था कि वो घरेलू हिंसा का शिकार होने वाली सेलिब्रिटी हैं. हालांकि, एंबर ने आर्टिकल में डेप का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा था. लेकिन डेप का कहना है इससे उनका करियर बर्बाद हो गया.

इसके बाद डेप ने हर्ड पर 50 मिलियन डॉलर का मुक़दमा दायर किया है. जवाब में हर्ड ने डेप पर 100 मिलियन डॉलर का मुक़दमा किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)