हैदराबाद: नागराजू और आशरीन सुल्ताना की मोहब्बत की कहानी

प्रकाशित

हैदराबाद से 80 किलोमीटर दूर नागराजू के गांव में आशरीन पहली बार आयी हैं. सपना तो नागराजू के साथ यहां आने का था जो अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा.

नागराजू और आशरीन सुल्ताना की मोहब्बत की जो कहानी सामने आयी है उसके मुताबिक दोनों की पृष्ठभूमि ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गयी.

नागराजू हिंदू दलित परिवार से थे और आशरीन एक मुसलमान परिवार से इसी गांव के कॉलेज में दोनों की दोस्ती का सिलसिला दस साल पहले शुरू हुआ था.

मगर नागराजू आशरीन को यहां वापस नहीं लाना चाहते थे...क्योंकि एक आशंका दोनों को ही थी.

वीडियो: मयूरेश कोण्णूर, सुरेखा अबूरी और शरद बढे

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)