ग्राउंड रिपोर्ट: जानिए शांत जोधपुर में क्यों और कैसे मचा हंगामा

प्रकाशित

1992 में जब देश के तमाम क्षेत्रों में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी तब भी जोधपुर के लोगों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ. नीली दीवारों और संकरी गलियों वाले जोधपुर शहर ने दो धर्मों के बीच विवाद कभी देखा ही नहीं.

लेकिन इस साल ईद की एक रात पहले यहां हालात तेज़ी से बदले. दो मई की रात 11 बजे जो विवाद यहां शुरू हुआ और जिस तरह वो फैलता गया वो कुछ ऐसा था जैसा जोधपुर के इतिहास में आज़ादी के बाद कभी नहीं हुआ.

इसके बाद शहर में आठ मई तक कर्फ़्यू बढ़ा दिया गया है.

वीडियो: कीर्ति दुबे, देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)