मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने वाली लड़की बनी सिविल जज
प्रकाशित
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली अंकिता नागर सिविल जज बन गई हैं.
कुछ वक़्त पहले तक वो अपने माता-पिता के साथ सब्जियां बेचती थीं.
अंकिता ने अपना सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की. 29 साल की अंकिता ने चौथे प्रयास में सिविल जज की परीक्षा पास की.
उन्होंने सिविल जज बनने की क्यों ठानी इसके पीछे की कहानी भी वो बताती हैं. अंकिता का यह सपना पूरा करने में उनके माता-पिता ने भी काफी संघर्ष किया.
उन्होंने बेटी को उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया.
वीडियोः समीर ख़ान, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)