बैंक खाता खुलवाने से पहले इन बातों का ध्यान दें. लेडीज़ पर्स

वीडियो कैप्शन, बैंक खाता खुलवाने से पहले इन बातों का ध्यान दें. लेडीज़ पर्स
प्रकाशित

अक्सर महिलाएं फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी कोई भी जानकारी या फैसला अपने घर के किसी पुरुष सदस्य या पुरुष मित्रों की सलाह के बिना नहीं लेतीं.

एक वैलिडेशन की तलाश रहती है, कि हम जो सोच रहे हैं, या कर रहे हैं वो सही तो है क्योंकि बात पैसों की है.

कई बार लोग हमारी इस कमज़ोरी का फाय़दा भी उठा लेते हैं औऱ कई बार हम ख़ुद कुछ सरकारी फाय़दों से वंचित रह जाते हैं.

जैसे कोरोना के समय केंद्र सरकार तमाम महिला जनधन खातों में 500 रुपए क्रेडिट कर रही थी, जिन महिलाओं के बैंक अकाउंट थे, जिन्हें बैंक के कामों की समझ थी, उन्होंने इसका भरपूर लाभ उठाया और जिनके अकाउंट नहीं थे....वो?

वो आने वाले समय में उठा लेंगी...क्योंकि इस वीडियो में हम आपको यही बताने वाले हैं, कि बैंक अकाउंट खुलवाना कैसे है? इसका प्रॉसेस क्या है? क्या घर बैठे भी बैंक अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं?

वीडियो: प्रेरणा/ रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)