You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
केरलः सवारियों के साथ कुएं में गिरी कार
प्रकाशित
केरल के कासरगोड ज़िले के उडमा में एक हादसा हुआ. मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद एक कार सीधे कुएं में जा गिरी.
यह सात मीटर गहरा कुआं एक मस्जिद का है और ढंका हुआ था.
स्थानीय लोगों ने तुरंत कुएं में उतरकर तीन बच्चों को बाहर निकाला.
इसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर खींचा गया.
जब कार को बाहर निकाला गया तो 48 साल के अब्दुल नज़र उसी में थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)