कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट के लिए क्या एक वैक्सीन संभव है? - दुनिया जहान

प्रकाशित

भारत समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे हैं. चीन के कई शहरों में तो सख्त लॉकडाउन लगाया गया है.

करीब दो साल पहले सामने आए मूल वायरस में अब तक कई म्यूटेशन हो चुके हैं.

वायरस जैसे ही रुप बदलता है, यानी नया वेरिएंट सामने आता है तो एक सवाल खड़ा हो जाता है कि क्या मौजूदा वैक्सीन इसके ख़िलाफ़ प्रभावी होगी?

यही वजह है कि दुनिया भर में कई वैज्ञानिक यूनिवर्सल यानी ऐसी वैक्सीन तैयार करने की कोशिश में हैं, जो हर वायरस पर प्रभावी हो, लेकिन क्या ऐसा संभव है, दुनिया जहान में इसी की पड़ताल.

प्रेज़ेंटर: मोहनलाल शर्मा

प्रोड्यूसर: वात्सल्य राय

ऑडियो मिक्सिंग: तिलकराज भाटिया

वीडियो प्रोडक्शन: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)