भोपाल में हनुमान जयंती पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

प्रकाशित

शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में हनुमान जयंती मनाई गई. हनुमान जयंती के मौके पर कई जगह लोगों ने जुलूस निकाला.

देश के कुछ हिस्सों से जुलूस के दौरान तनाव भी देखने को मिला. इस बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में धार्मिक भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली.

यहां जब हनुमान जयंती पर जुलूस निकला तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बौछार की.

इस बीच सुरक्षा के लिहाज़ से भारी पुलिसबल भी तैनात रहा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)