तमिलनाडु में एक शादी में गिफ़्ट में दिया पेट्रोल-डीज़ल

वीडियो कैप्शन, तमिलनाडु में एक शादी में गिफ़्ट में दिया पेट्रोल-डीज़ल
प्रकाशित

तमिलनाडु में एक जोड़ा अपनी शादी का तोहफ़ा देखकर हैरान रह गया. इस जोड़े को शादी के तोहफ़े में पेट्रोल और डीज़ल मिला.

ये शादी तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में हुई. इस जोड़े के दोस्तों ने उन्हें स्टेज पर जाकर दो बोतलों में पेट्रोल और डीज़ल गिफ़्ट किया.

गिफ़्ट देखकर शादी में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए.

दरअसल, देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)