महाराष्ट्रः कूरियर के ज़रिए मंगवाई गईं कई तलवारें

वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्रः कूरियर के ज़रिए मंगवाई गई कई तलवारें
प्रकाशित

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड इलाके में ये तलवारें कूरियर के ज़रिए मंगवाई गई हैं.

डीटीडीसी कूरियर कंपनी के ज़रिए ये तलवारें पार्सल हुई हैं.

इस पार्सल में कुल 97 तलवारें, 2 खुंकरी और 9 म्यानें थीं. पुलिस के मुताबिक ये पूरा सामान 3 लाख रुपये से ज़्यादा का था.

इससे पहले औरंगाबाद में भी तलवारें कूरियर से पहुंची थीं.

माना जा रहा है कि ये तलवारें शादियों और जन्मदिन के जश्न के लिए मंगाई गई थीं.

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)