You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत में कैसे आ गए ये कंगारू?
ये कंगारू हैं, जो आम तौर पर ऑस्ट्रेलिया में मिलते हैं, लेकिन ये जानवर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भटकते दिखे. इनकी हालत बेहद ख़राब दिख रही थी और ये हाइवे पर आ गए थे.
एक अप्रैल को दो कंगारू जलपाईगुड़ी जिले में मिले. फिर इसी ज़िले में 40 किलोमीटर दूर एक और बरामद हुआ. एक कंगारू का शव भी बरामद हुआ है.
प्रशासन का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. करीब तीन सप्ताह पहले कंगारू की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
वीडियो: प्रभाकर मणि तिवारी और राज कुमार शर्मा, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)