कुत्ते की मौत के दुख में मालिक ने सिर मुंडाया

प्रकाशित

अशोक गौड़ ने अपने पालतू कुत्ते कैप्टन की मौत के बाद पूरे विधि विधान से अंतिम विदाई दी.

राजस्थान के सीकर ज़िले के अशोक गौड़ ने अपना मुंडन कराया. मृत्युभोज, जागरण और हवन के अलावा शोक सभा भी रखी गई. परिवार ने कुत्ते की समाधि घर के अंदर ही बनवाई है.

कैप्टन सोने की चेन पहनता था और उसका अलग से एटीएम कार्ड भी था. बीमार कुत्ते के लिए अमेरिका से ढाई लाख रुपये की दवा मंगाई गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

वीडियो: मोहर सिंह मीणा

एडिट: शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)