You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पेट्रोल-डीज़ल के दाम से जुड़े सवाल पर भड़के योग गुरु रामदेव
योग गुरु रामदेव तेल के दाम पर पूछे गए सवाल को लेकर एक पत्रकार पर भड़क गए और उन्हें धमकाने लगे.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम में महंगाई पर योग गुरु रामदेव बोल रहे थे उसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे उनके एक पुराने बयान पर स्पष्टीकरण मांगा.
रामदेव ने यूपीए-2 सरकार के समय एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में पेट्रोल 40 रुपये प्रति लीटर और गैस सिलेंडर 300 रुपये का होना चाहिए.
इस बयान पर सवाल पूछने के बाद रामदेव पत्रकार पर भड़क गए.
वीडियोः कमल सैनी, बीबीसी के लिए
एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)