बंगाल हिंसा पर बोलते हुए राज्यसभा में रो पड़ीं रूपा गांगुली

वीडियो कैप्शन, बंगाल हिंसा पर बोलते हुए राज्यसभा में रो पड़ीं रूपा गांगुली
प्रकाशित

बंगाल के बीरभूम ज़िले में हुई हिंसा का मामला संसद तक पहुंचा है. संसद के दोनों सदनों में इसे लेकर टीएमसी से जवाब मांगा गया.

बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर टीएमसी को घेरा. अपनी बात रखते हुए रूपा गांगुली भावुक हो गईं.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में सोमवार को पंचायत के उप प्रधान भादू शेख की हत्या कर दी गई थी.

इसके कुछ ही घंटों बाद रामपुरहाट गांव में हिंसा भड़की. इस दौरान कुछ घरों को आग लगा दी गई.

आगजनी में आठ लोगों की मौत हो गई. कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)