ये पत्ते 50 किलो तक के इंसान को उठा सकते हैं

प्रकाशित

आम तौर पर पत्ते फूक मारने से ही उड़ जाते हैं. लेकिन इन पत्तों पर अगर आप 50 किलो वज़न भी रख देंगे, तब भी वो पानी पर तैरते रहेंगे.

इसलिए इन्हें जायंट लिली कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम विक्टोरिया अमेज़ोनिका है. ये पत्ते अमेज़न के वर्षावन में ज़्यादा मिलते हैं.

इस वक़्त ये आंध्र प्रदेश की योगी वामन यूनिवर्सिटी के बॉटनिकल गार्डन में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

रिपोर्ट: वी. शंकर

वीडियो: रवि पेडापोलू/संगीतम प्रभाकर

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)