शशि कपूर को खूबसूरत होने का नुकसान हुआ था- विवेचना

वीडियो कैप्शन, शशि कपूर को खूबसूरत होने का नुकसान हुआ था Vivechana
प्रकाशित

शशि कपूर के बारे में कहा जाता था कि वो अपने ज़माने में भारतीय फ़िल्म जगत के सबसे हैंडसम फ़िल्म अभिनेता थे.

शशि कपूर ने 1953 से 1960 तक अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ पृथ्वी थियेटर में काम किया. इसी दौरान उनकी मुलाक़ात जेनिफ़र केंडल से हुई. वो उनसे चार साल बड़ी थीं.

जेनिफ़र के पिता ज्योफ़्री को ये रिश्ता पसंद नहीं था. शशि के जेनिफ़र से विवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई शशि कपूर की भाभी और शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली ने.

शशि कपूर का बहुत नाम हुआ जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ दीवार फ़िल्म की. विवेचना में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं शशि कपूर के किस्से.

वीडियो: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)