अफ़ग़ानिस्तान में दस लाख से अधिक बच्चे कुपोषित

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में दस लाख से अधिक बच्चे कुपोषित हैं और उन पर खसरा-टीबी जैसी जानलेवा बीमारियां मंडरा रही हैं. पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने से पहले जो विदेशी मदद अफ़ग़ानिस्तान को मिल रही थी, उसकी वजह से देश का हेल्थ सिस्टम काम कर रहा था.

लेकिन जब यही मदद बंद हो गई, तो सरकारी अस्पताल ख़स्ताहाल हो गए. अफ़ग़ानिस्तान में आबादी के एक बड़े हिस्से को दो वक्त की रोटी हर दिन आसानी से नसीब नहीं हो रही है और इसकी सबसे ज़्यादा मार पड़ी है बच्चों पर. अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत से बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये की रिपोर्ट के कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)