पाकिस्तान में 'औरत मार्च' पर विवाद

वीडियो कैप्शन, धार्मिक मामलों के मंत्री ने पीएम इमरान ख़ान को चिट्ठी लिखकर इस पर पाबंदी लगाने के लिए कहा.
प्रकाशित

पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, औरत मार्च निकाला जाता है जो महिलाओं पर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने का एक ज़रिया बन गया है.

लेकिन दूसरी ओर इसके विरोधियों की संख्या भी बढ़ रही है.

कुछ ही हफ़्ते पहले पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री ने पीएम इमरान ख़ान को चिट्ठी लिखकर इस पर पाबंदी लगाने के लिए कहा था. लेकिन इससे मार्च के आयोजकों के हौसले कम नहीं हुए. देखिए बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)