यूपी चुनाव: वाराणसी में ई-बोट बड़े जोश से शुरू हुई लेकिन अब क्या है हाल
प्रकाशित
वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में गंगा की सफ़ाई को ध्यान में रखते हुए ई-बोट सेवा लॉन्च की थी.
ये स्कीम ज़्यादा दिन नहीं चल सकी क्योंकि वाराणसी के नाविकों ने लकड़ी की नावों को प्राथमिकता दी.
पिछले कुछ सालों से राज्य सरकार ने एक नई पहल उठाई - डीज़ल से चलने वाली इन लकड़ी की नावों पर CNG फ़िट करवाने की.
लेकिन निषाद समुदाय अब भी नाराज़ क्यों है?
बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव और देबलिन रॉय की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)