यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की हालत पर क्या कहा?

वीडियो कैप्शन, यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की हालत पर क्या कहा?
प्रकाशित

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन में नेता को लेकर कोई संशय नहीं है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनके नेता हैं और वो खुद उत्तर प्रदेश से हटने वाली नहीं हैं.

प्रियंका ने माना कि जब उन्होंने सक्रियता के साथ यूपी में कदम रखा था तो संगठन में कई दिक्कतें थीं, जिनमें से कई को दूर कर लिया गया है. लेकिन उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि लड़ाई लंबी है.

वीडियो: नितिन श्रीवास्तव और देबलिन रॉय(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)