महाराष्ट्र: कबाड़ से बना दी फोर्ड जैसी गाड़ी
प्रकाशित
महाराष्ट्र के सांगली में रहने वाले अशोक अवती ने एक जुगाड़ कार बनाई है.
उन्होंने मशहूर कार कंपनी फोर्ड के 1930 के मॉडल पर आधारित कार बनाई. अशोक ने कबाड़ का सामान और दुपहिया वाहन के इंजन से इस जुगाड़ कार को बनाया.
अशोक ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, वो एक गैराज चलाते हैं. उन्होंने इस जुगाड़ कार को बनाने में 30 हज़ार रुपये खर्च किए. उन्होंने पहले कुछ यूट्यूब वीडियो देखे और फिर दो साल की मेहनत से यह कार बनाई.
अशोक कहते हैं कि लोग उनसे ऐसे ही वाहन बनाने के लिए कह रहे हैं. अशोक दावा करते हैं कि यह कार 30 किलोमीटर का माइलेज देती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)