You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रूस-यूक्रेन तनाव के बीच पिसते आम लोग
यूक्रेन-रूस में जहां एक ओर तनाव बढ़ता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर दोनों के बीच तनाव कम करने की राजनयिक कोशिशें भी तेज़ होती जा रही हैं. इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करने के लिए सैद्धांतिक रूप से अपनी मंज़ूरी दे दी है. यूक्रेन की सरकार का कहना है कि देश के पूर्वी हिस्से में गोलाबारी बढ़ गई है जहां रूस समर्थित अलगाववादियों ने बीते आठ साल से दो इलाकों को क़ब्ज़े में ले रखा है और अब आशंका इस बात की है कि यहां रूस अब किसी भी बहाने से हमला कर सकता है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व यूक्रेन में सेना भेजने का आदेश जारी किया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि ये सेनाएं शांति स्थापना का काम करेंगी. पूर्वी यूक्रेन में फ़्रंट लाइन से ग्राउंड रिपोर्ट .
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)