You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सूरत में युवती की गला काटकर हत्या, मां के सामने हुई वारदात
बीते शनिवार 12 फरवरी को गुजरात के सूरत ज़िले में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. एक शख़्स ने 21 साल की युवती का गला काट दिया. कहा जा रहा है कि युवक ने एकतरफा प्रेम में इस वारदात को अंजाम दिया.
सूरत के कामरेज इलाके के पास पसोडरा पाटिया नाम की जगह में यह घटना हुई. इस घटना में 21 साल की ग्रीष्मा वेकारिया की मौत हो गई. फ़ेनिल गोयानी नामक के युवक ने इस घटना को दिन दहाड़े अंजाम दिया.
जब उसने ग्रीष्मा पर हमला किया तब ग्रीष्मा की मां भी वहां मौजूद थीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ग्रीष्मा के माता-पिता विकलांग हैं लेकिन ग्रीष्मा ने उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं होने दिया. वो उनकी हर ज़रूरत का ख्याल रखती थी. लेकिन अब ग्रीष्मा के माता-पिता ने अपना एकमात्र सहारा खो दिया.
वीडियो: धर्मेश अमीन/रवि परमार
प्रोड्यूसर: दीपक चुडासमा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)