तेंदुए का मुंह एक प्लास्टिक डिब्बे में फंस गया और आफ़त आ गई

प्रकाशित

महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में एक तेंदुए का मुंह प्लास्टिक के डिब्बे में फंस गया. ठाणे ज़िले के बदलापुर में एक परिवार ने उसका वीडियो बनाया.

वीडियो मिलने के बाद वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तेंदुए का इलाज संजय गांधी नेशनल पार्क के सेंटर में हो रहा है.

फिलहाल उसकी हालत बेहतर है और पूरी तरह ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो प्लास्टिक का कचरा आसपास न फेकें क्योंकि इससे वन्य जीवों को नुकसान हो सकता है.

वीडियोः बीबीसी मराठी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)