हिजाब विवाद: कर्नाटक के माहौल में तनाव

प्रकाशित

कर्नाटक के हाई स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने के अधिकार पर हाईकोर्ट में मुस्लिम छात्राओं की याचिका पर सुनवाई चल रही है.

फ़ैसला आने से पहले ही ग़ैर-मुस्लिम छात्रों के भगवा पगड़ी और शॉल पहनकर विरोध करने और मुस्लिम छात्रों के साथ नारेबाज़ी और धक्का-मुक्की के बाद कर्नाटक में कॉलेज बंद हैं.

उडुपि पहुंची बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य ने छात्रों, नेताओं और ऐक्टिविस्टों से मुलाक़ात करके कर्नाटक में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के बीच इन बदलते हालात और आम लोगों के संबंधों पर उसके असर को समझने की कोशिश की. देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)