तमिलनाडु: जब 23 साल बाद जन्म देने वाली मां से मिली बेटी

प्रकाशित

तमिलनाडु की धर्मपुरी की रहने वाली अमुधा ने साल 1996 में एक लड़की को जन्म दिया. परिवार की खराब हालत को देखते हुए उन्होंने बच्ची को एक ईसाई मिशनरी को अडॉप्शन के लिए दे दिया.

जिस मिशनरी को बच्ची दी गई थी उसने नीदरलैंड के एक जोड़े को बच्ची सौंप दी.

अब 23 साल बाद उस बच्ची ने अपनी जन्म देने वाली मां को ढूंढा और उससे मिलने आई हैं. दोनों के लिए यह भावुक कर देने वाला लम्हा था.

वीडियोः बीबीसी तमिल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)