ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने जान पर खेलकर दूसरों की जान बचा ली

प्रकाशित

अगर किसी ट्रक में आग लगी हो तो आप क्या करेंगे? झट से उससे दूर भागने की कोशिश करेंगे…है ना? लेकिन शाजी पप्पन वर्गीज़ ने ऐसा नहीं किया.

ये घटना केरल के कोझिकोड की है, जहां एक ट्रक में नारियल छिलकों के पाउडर से बना सामान लदा था और ऊपर से लटकी बिजली की तार के कारण उसमें आग लग गई, तभी ड्राइवर शाजी पप्पन वर्गीज़ दौड़कर चालक सीट पर बैठे और ज़िग-ज़ैग करते हुए उसे पास के ख़ाली मैदान में ले गए.

इस कारण से आग के गोलों में तब्दील हो गया सामान नीचे गिरता रहा. जब सारे जलते हुए बंडल नीचे गिर गए, शाजी ने ट्रक रोक दिया.

स्थानीय पुलिस और लोगों ने शाजी और उनकी ड्राइविंग की काफ़ी तारीफ़ की, जिसके कारण आग आसपास के इलाक़ों में नहीं फैली.

इस घटना में शाजी को मामूली चोट आई, जो उन्हें बार-बार ब्रेक लगाने की वजह से माथे और सिर में लगी. वो जलते हुए सामान को नीचे गिराने के लिए इस तरह ब्रेक लगा रहे थे. ट्रक को भी ज़्यादा नुक़सान नहीं पहुंचा है.

वीडियो: शाजी पप्पन वर्गीज़ और इमरान क़ुरैशी, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)