पाकिस्तान में गैस की किल्लत से आम लोग बेहाल
प्रकाशित
जनवरी महीने में पाकिस्तान में महंगाई ने बीते दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. खाने से लेकर तेल, स्वास्थ्य और बाकी सामान हर चीज़ के दाम आसमान छू रहे हैं.
ये हालात और बदतर तब हो गए जब खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस की किल्लत होने लगी.
सर्दियों के मौसम में घरेलू और व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल होने वाली इस गैस में भारी कमी देखने को मिली है.
लाहौर से बीबीसी संवाददाता अली काज़मी की यह रिपोर्ट देखिए.