रेलवे भर्ती परीक्षा पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान
प्रकाशित
रेलवे भर्ती परीक्षा पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बड़ा ऐलान किया है. बीबीसी को दिए इंटरव्यू में रेल मंत्री ने कहा है कि रेलवे ग्रुप सी लेवल 1 की परीक्षा एक बार में कराने को तैयार है, अगर कमेटी ऐसी सिफारिश करती है तो.
आम भाषा में जनता इसी को ग्रुप डी की परीक्षा कहती है. रेलवे ग्रुप सी लेवल 1 की परीक्षा 23 फरवरी 2022 को होने वाली थी, लेकिन छात्रों की नाराज़गी के बाद रेल मंत्रालय ने परीक्षा की तारीख़ आगे बढ़ा दी गई है.
ग्रुप सी लेवल 1 की परीक्षा के लिए भी साल 2019 में करीब एक लाख नौकरियों के लिए आवेदन मांगे गए थे. करीब 1 करोड़ 15 लाख आवेदनों की वजह से फ़िलहाल इसके लिए एक भी चरण की परीक्षा नहीं हो पाई है.
वीडियो: सरोज सिंह और पीयूष नागपाल