You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
शाहदरा गैंग रेप: 'किसी ने मेरी बहन की मदद नहीं की'
प्रकाशित
दिल्ली के शाहदरा इलाके के कस्तूरबा नगर में एक महिला के कथित तौर पर अगवा किए जाने और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
आरोप है कि महिला का सिर मुंडा कर, उनके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया है. पीड़िता की उम्र 20 साल बताई जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एफ़आईआर में 11 लोगों के नाम हैं. गिरफ़्तार किए गए लोगों में आठ महिलाएं भी हैं.
वीडियो: बुशरा शेख़