You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
यूक्रेन का एंटी-टैंक मिसाइल परीक्षण, रूस ने उठाए सवाल
रूस के साथ जारी तनाव के बीच यूक्रेन ने एंटी-टैंक मिसाइल का परीक्षण किया. ये NLAW है जिसे नेक्स्ट जनरेशन लाइट एंटी-टैंक वेपन कहा जाता है.
ब्रिटेन ने यूक्रेन को ये एंटी-टैंक मिसाइल दिए हैं. बर्फ़ से ढके इलाक़े में इनका परीक्षण किया गया.
ट्रेनिंग विभाग के कमांडर ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ऑपरेटरों को ये हथियार दिए जाएंगे और टास्क एरिया में इन्हें लगाया जाएगा.
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देश रूस की सुरक्षा चिंताओं को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)