लाइब्रेरी ऑन व्हील्स: 1 रुपये में पढ़िए चाहे जितनी क़िताबें
प्रकाशित
30 जनवरी को महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि है. ऐसे में देखिए यह रिपोर्ट- एक गांधीवादी की जिनके पिता भी स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं. जीवन इंगले महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में बीते 12 सालों से ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ चला रहे हैं.
उनके पास एक इमारत में लाइब्रेरी भी है जिसकी सदस्यता मात्र एक रुपये है. लाइब्रेरी में महात्मा गांधी से लेकर नाथूराम गोडसे तक पर किताबें हैं.
बीबीसी संवाददाता शाहिद शेख़, शरद बढे और प्राजक्ता धुलप की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)