पाकिस्तान में सर्दियों में आम के मज़े ले रहे लोग

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में सर्दियों में आम के मज़े ले रहे लोग
प्रकाशित

पाकिस्तान में पंजाब के लोधरन में एक स्थानीय व्यक्ति के पास आम के ऐसे दस-बारह पेड़ हैं, जो सर्दियों में भी फल देते हैं. ये आम जनवरी के महीने में पकते हैं. ठंड में मिलने वाले इस आम का नाम भी अलग है. इसे बारामासी कहते हैं. सैयद ज़फ़र गिलानी के मुताबिक़ ये उनके पिता की 15 साल की मेहनत का नतीजा है. फ़ैसलाबाद रिसर्च सेंटर के पूर्व अधिकारी डॉ. ज़ुल्फ़िकार के मुताबिक़ आम की ये क़िस्म पाकिस्तान के पंजाब और सिंध में मिलती है. हालांकि, सर्दियों में इस आम के बाज़ार में बिकने की संभावना कम ही है.