You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गिफ़्ट पाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया बाघ, लोग हैरान
प्रकाशित
सीधे पेड़ पर चढ़ाई कर रहा ये बाघ शिकार नहीं, बल्कि एक तोहफ़े के लिए इतनी मेहनत कर रहा है. पहले इसने पेड़ पर चढ़कर बक्से तक पहुंचने की कोशिश की. फिर दूसरी जगह से इसकी रस्सी तक पहुंचा. रस्सी खिंचते ही बक्सा नीचे से खुल गया और तोहफ़ा बाहर. वो पहले तो कुछ घबराया, लेकिन फिर लौट आया और तोहफ़े में मिले भोजन का आनंद लेने लगा. ये नज़ारा सिंगापुर के चिड़ियाघर का है. जहां लूनर न्यू ईयर से पहले इन बाघों को ये दावत दी गई. अब इन दूसरे जनाब को देखिए, जो हर हाल में तोहफ़े तक पहुंचना चाहते हैं. बाघों को ऐसी पार्टी का इंतज़ार साल भर रहता है.