रेलवे भर्ती परीक्षा और छात्रों के प्रदर्शन पर रेलवे मंत्री क्या बोले?

वीडियो कैप्शन, रेलवे भर्ती परीक्षा और छात्रों के प्रदर्शन पर रेलवे मंत्री क्या बोले?
प्रकाशित

रेलवे भर्ती बोर्ड के ग़ैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के पहले चरण के रिज़ल्ट से उत्तर प्रदेश-बिहार के छात्र नाराज़ है. अब रेलवे ने पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो आरआरबी -एनटीपीसी (RRB NTPC) और लेवल 1 की परीक्षा में पास हुए और फ़ेल हुए छात्रों से बात कर, अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगा. ये जाँच पहले चरण के रिज़ल्ट तैयार करने के तरीकों के बारे में होगी. हालांकि ये साफ़ कहा गया है कि इस परीक्षा में पास छात्रों की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके अलावा लेवल 1 की परीक्षा में पहले चरण के नतीजों के बाद दूसरे चरण की परीक्षा पर भी कमेटी अपना सुझाव देगी. कमेटी की रिपोर्ट आने तक 15 फरवरी 2022 को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा और 23 फरवरी 2022 को होने वाली परीक्षा की तारीख़ आगे बढ़ा दी गई है. पूरे मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)