अर्दोआन को इन्होंने क्या कहा कि जेल हो गई?

प्रकाशित

तुर्क़ी की एक अदालत ने शनिवार को देश की जानीमानी महिला पत्रकार सदफ़ कबास को राष्ट्रपति अर्दोआन के अपमान से जुड़े एक लंबित मामले में जेल की सज़ा सुनाई.

सदफ़ को जिस कानून के तहत जेल भेजा गया है, उसके तहत तुर्क़ी में दसियों हज़ार लोगों पर मुक़दमा चलाया जा चुका है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने कबास को स्थानीय समानुसार देर रात 2 बजे हिरासत में लिया और पहले उन्हें इस्तांबुल के मुख्य पुलिस थाने ले गए.

यहां से सदफ़ को शहर के मुख्य कोर्टहाउस ट्रांसफ़र किया गया, जहां अदालत ने सदफ की पूर्व में हुई गिरफ़्तारी को सही ठहराते हुए उन्हें जेल की सज़ा दी.

कबास ने कथित तौर पर राष्ट्रपति के खिलाफ महल संबंधी किसी कहावत का इस्तेमाल किया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)