You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तुर्की अब इसराइल की ओर इतनी उम्मीद से क्यों देख रहा?
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कुछ दिन पहले कहा था कि इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग जल्द ही तुर्की के दौरे पर आ सकते हैं.
अर्दोआन ने संवाददाताओं से यह भी कहा था कि इसराइल और तुर्की के बीच ऊर्जा समझौता भी हो सकता है.
तुर्की की कमान रेचेप तैय्यप अर्दोआन के हाथ में आने के बाद से इसराइल के साथ देश के द्विपक्षीय संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं.
फ़लस्तीन के मुद्दे पर अर्दोआन इसराइल को लेकर हमलावर रहते हैं लेकिन द्विपक्षीय रिश्तों को उन्होंने कभी ख़त्म नहीं किया.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)