You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मोहम्मद सिराज: मैकेनिक जो मीठी आवाज़ से वायरल हो गया
असम के एक छोटे से गांव में रहने वाले 26 साल के मोहम्मद सिराज के एक गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वह पिछले 12 साल से गैरेज मैकेनिक का काम कर रहे है. असम के ग्वालपाड़ा ज़िले के पलाश कांदी गांव में उनका एक छोटा सा गैरेज है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद सिराज को सैकड़ों लोग बधाई दे रहें है.
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सहित कई जाने माने लोगों ने सिराज की 'सहज प्रतिभा' की तारीफ की है. उनके गाने का वीडियो वायरल होने के बाद आस-पास के गांव के युवक सिराज से मिलने आते है.
सिराज को गायकी का शौक बचपन से है लेकिन इससे पहले उन्हें कोई नहीं जानता था. उन्होंने कभी विधिवत संगीत नहीं सीखा. पहले रेडियो और अब मोबाइल पर संगीत सुन सुन कर और गीत गा गा कर खुद को तैयार किया है.
सिराज को टीवी पर आने वाले म्यूज़िकल रिएलिटी शो देखना पसंद है लेकिन वो मोहम्मद रफी को अपना आदर्श मानते हैं.
उन्हें मशहूर गायक राहत फ़तेह अली ख़ान के गाने गाना भी अच्छा लगता है. वो चाहते है उन्हें गायकी के क्षेत्र में एक मौका मिले.
वीडियोः दिलीप कुमार शर्मा, बीबीसी के लिए
एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)