You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सपा की साइकल पर सवार हुआ 'सबसे लंबा शख़्स'
प्रकाशित
ख़ुद को ‘भारत का सबसे लंबा व्यक्ति’ कहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी इस बार बहुमत मिलने का दावा कर रही है.
दूसरी तरफ़ भाजपा का कहना है कि वो एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र की उम्र 46 बरस है और उनका क़द 8 फुट, 2 इंच है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)