भारत ने फ़िलिपींस को ब्रह्मोस मिसाइल बेचने का सौदा क्यों किया?
प्रकाशित
भारत ने पहली बार फ़िलीपींस के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल बेचने का समझौता किया है.
फ़िलीपींस के रक्षा मंत्री डेलफ़िन लोरेंज़ाना की ओर से 31 दिसंबर को एक नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस में ब्रह्मोस एरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से 37.4 करोड़ डॉलर के सौदे की जानकारी दी गई थी.
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह सौदा कामयाब रहा तो यह भारत में बने सुरक्षा उपकरण का पहला सबसे बड़ा सौदा होगा. आखिर भारत इस सौदे से क्या हासिल करना चाहता है?
रिपोर्टः रजनीश कुमार
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)