बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम की हत्या की गुत्थी एक सुतली से सुलझी
प्रकाशित
बांग्लादेश में पुलिस ने बताया है कि फ़िल्म अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू की हत्या का रहस्य प्लास्टिक की एक डोरी से मिले सुराग़ की सहायता से सुलझा लिया गया है.
कुछ दिनों से लापता राइमा इस्लाम शिमु का शव राजधानी ढाका के बाहरी इलाक़े में बरामद हुआ था.
ढाका पुलिस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि राइमा इस्लाम के पति और उनकी सहायता करने वाले एक दोस्त को गिरफ़्तार किया गया है.
ढाका के ज़िला पुलिस सुपरिंटेंडेंट मारुफ़ हुसैन सरदार ने बताया कि ये हत्या पारिवारिक कलह की वजह से हुई.
रिपोर्टः बीबीसी बांग्ला सेवा
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)