इमरान ख़ान के चीन दौरे से पहले ग्लोबल टाइम्स में भारतीय मुसलमानों की चर्चा

प्रकाशित

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अगले महीने चीन के दौरे पर जाने वाले हैं. इमरान ख़ान बीजिंग में आयोजित विंटर ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

इमरान ख़ान ने 19 और 20 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित विवादित धर्म संसद में मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काऊ और हिंसक भाषण का हवाला देकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था.

अब जब इमरान ख़ान के चीन दौरे में महज़ 14 दिनों का वक़्त बचा है तो चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना के मुखपत्र माने जाने वाले अंग्रेज़ी दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को एक लेख के ज़रिए इमरान ख़ान के सवालों को आगे बढ़ाया है.

रिपोर्टः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)